राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को घाट के बालाजी और गलता पीठ मंदिर में दर्शन किए।
राज्यपाल ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिवारजनों के साथ यहां पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
राज्यपाल ने घाट के बालाजी में हनुमान चालीसा का पाठ कर विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान की स्तुति की। गलता तीर्थ के महंत स्वामी अवधेशाचार्य से उन्होंने धर्म-अध्यात्म पर संवाद भी किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra