Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने राज राजेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया

राजभवन परिसर में पौधारोपण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को हरियाली अमावस्या पर राजभवन स्थित राज राजेश्वर महादेव मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और सम्पन्नता के लिए कामना की।

बाद में उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ राजभवन परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने वर्षा के इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आमजन से आह्वान भी किया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …