Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने कोलायत में किया दीप-दान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शनिवार को सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल की तपोभूमि कोलायत पहुंचे। उन्होंने वहां राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ कपिल मुनि, गरूड़ जी और मुनि वशिष्ठ की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने बाद में कोलायत सरोवर में पारम्परिक दीप-दान भी किया। कोलायत में उन्हें मुख्य पूजारी श्री बनवारी लाल ने बताया कि ब्रह्मा के प्रपौत्र महर्षि कपिल अपनी मां देवहुति के स्नान के लिए यहां गंगा लेकर आए थे। वही आज पवित्र कपिल सरोवर है।

*गजनेर पैलेस की भव्यता को सराहा*

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को कोलायत से बीकानेर लौटते वक्त कुछ समय गजनेर में बिताया। राज्यपाल ने गजनेर झील और वहां की वनस्पतियों को देख प्रकृति की सुरम्यता को सराहा। उन्होंने झील के पास बने पाषाण निर्मित भव्य महलों की स्थापत्य भव्यता की भी सराहना की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …