देश के 76वें स्वाधीनता दिवस पर सोमवार सायं राजभवन में एट होम आयोजित किया गया, जिसमें सभी क्षेत्रों के गणमान्यजन सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उनसे मुलाकात करने वाले आगन्तुकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारीगण, सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, कुलपतिगण, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, शिक्षाविद, न्यायाधिपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित थे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra