राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (19 अगस्त) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कर्म प्रधान विश्व का जो संदेश दिया, उसी में जीवन का सार है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि जन्माष्टमी के पर्व पर हम सभी को श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार बिना विचलित हुए अपने कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra