राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती (2 अक्टूबर) पर दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य और अहिंसा का आदर्श लिए हुए है। इसी प्रकार स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन में ईमानदारी, शुचिता एवं कर्मठता के नए प्रतिमान स्थापित किए।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra