Thursday , 21 May 2026

जयसमंद झील स्थित विश्रांति गृह में पौधारोपण किया

बांसवाड़ा के दो दिवसीय प्रवास के अंतर्गत राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार सुबह उदयपुर जिले के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए।
राज्यपाल श्री मिश्र ने जयसमंद झील स्थित वन विभाग के विश्रांति गृह में अल्प विश्राम किया और विश्रांति गृह परिसर में पौधारोपण भी किया। डबोक एयरपोर्ट एवं विश्रांति गृह में सलूंबर विधायक श्री अमृतलाल मीणा, संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर श्री ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …