Thursday , 21 May 2026

वेदों से जुड़ी भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को बांसवाड़ा में गोविन्द गुरु जनजातीय विष्वविद्यालय के वेद विद्यापीठ विस्तारीकरण एवं वैदिक गुरुकुल परिसर का शिलान्यास किया। उन्होंने विष्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज बांसवाड़ा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से वेद विद्यापीठ के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शिरकत की।

राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि वेद और उपनिषदों में विभिन्न विधाओं के ज्ञान-विज्ञान की अमूल्य धरोहर समाहित है। वर्तमान समय संदर्भों के अनुरूप वैदिक शोध एवं अध्ययन को बढ़ावा देते हुए वेदों से जुड़ी भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेद विद्यापीठ एवं वैदिक गुरुकल के माध्यम से इस महती कार्य को दिशा प्रदान की जा सकेगी।

इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया, जिला कलक्टर श्री प्रकाश चंद्र शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश मीना, गोविन्द गुरु जनजातीय विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी, वेद विद्यापीठ निदेशक डॉ. महेंद्र प्रसाद सहित अधिकारीगण, शिक्षणकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …