Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने कहा दीपावली उजास का संवाहक पवित्र पर्व दीप पर्व हेतु राज्यपाल ने मिठाई बांटी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में एक अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई एवं उपहार वितरित किए। उन्होंने दीप पर्व को उजास का संवाहक बताते हुए सर्वत्र ज्ञान के उजियारे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन में कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एक परिवार बताते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार एवं
प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारीगण मौजूद थे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …