Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल की दीपावली पर्व पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व खुशी, उमंग और उत्सवधर्मिता में सराबोर होने का अवसर है। अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की है कि दीपावली का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में धन-धान्य, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए ।
राज्यपाल ने कहा कि दीप पर्व पर हमें कुरीतियों रूपी अंधकार को दूर कर समाज में समरसता का उजास फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …