राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार रात्रि शहर में दीप पर्व पर की गई रोशनी का अवलोकन किया।
राज्यपाल श्री मिश्र राजभवन से निकल कर पहले विधानसभा मार्ग से होते हुए पांचबत्ती एम. आई. रोड, अजमेरी गेट पहुंचे। वहां से फिर वह रामबाग पहुंचकर अल्बर्ट हाल पर की गई शानदार रोशनी से रूबरू हुए।
उन्होंने बहुत से स्थानों पर गाड़ी रुकवा कर दीपावली पर रोशनी से नहाए शहर को देखा। राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि सर्वत्र उजास का संवाहक दीप पर्व दीपावली सबके लिए सुखद, मंगलमयी और समृद्धिकारक हो।
राज्यपाल की विजिट से यातायात संबंधी अव्यवस्था नहीं फैले इसको ध्यान में रखते हुए वह परकोटे के अंदर सजावट देखने नहीं गए ।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra