राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस प्रदेशवासियों के लिए लिए शांति, सद्भाव के साथ खुशहाली और सम्पन्नता लिए हो।
राज्यपाल श्री मिश्र से शनिवार को इस पर्व की पूर्व संध्या पर राजभवन में बिशप ओसवाल्ड लेविस के नेतृत्व में जयपुर स्थित विभिन चर्चों के प्रतिनधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को बधाई दी। राज्यपाल ने ईसाई समाज के प्रतिनिधिमंडल को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने क्रिसमस पर ईसा मसीह की शिक्षाओं, आदर्शों और मानवता के संदेश से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra