Thursday , 21 May 2026

राष्ट्रवाद के प्रणेता अटलजी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
श्री मिश्र ने स्व. वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के प्रणेता अटल जी ने शासन में पारदर्शिता के साथ जन—कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में आज का दिन प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है कि इसके जरिए हम उनके उच्चादर्शों को आत्मसात करते हुए कार्य कर सकें।
श्री मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री वाजपेयी जी ने राष्ट्र विकास की जो महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रारम्भ की उनकी नींव पर ही भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने इस अवसर पर स्व. वाजपेयी द्वारा स्थापित संसदीय परम्पराओं, संस्कृति और साहित्य की संवेदनशीलता से जुड़े उनके व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …