Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को कम्बल बांटे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शीत लहर और बढ़ी हुई सर्दी को देखते हुए बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए राजभवन में गुरुवार को उन्हें कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सर्दी के प्रकोप को देखते हुए आगे भी निर्धन एवं वंचित लोगों को चिन्हित कर राजभवन की ओर से जरूरी सहायता प्रदान की जाती रहेगी।

राज्यपाल श्री मिश्र ने आमजन से अपील की है जरूरतमंद लोगों के साथ जीव-जंतुओं के प्रति भी दयाभाव रखते हुए सर्दी से बचाव के लिए उनकी यथा संभव सहायता करें।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …