राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र में अभिभाषण दिया।
इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र के सोमवार प्रातः 11.00 बजे विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा और विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल श्री मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। राज्यपाल श्री मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया।
इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन भी किया।
—
संलग्न – माननीय राज्यपाल महोदय का अभिभाषण अविकल रूप में।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra