Thursday , 21 May 2026

जादूगर सम्राट शंकर ने जादू—कला प्रदर्शन के साथ ही अपनी कला—यात्रा के बारे में दी जानकारी

सुप्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर ने सोमवार को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने राजभवन में अपनी जादू कला का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने जादूगरी कला से जुड़े विभिन्न करतब दिखाते हुए अपनी चार दशक से जारी जादू कला—यात्रा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
राज्यपाल श्री मिश्र ने जादूगर सम्राट शंकर की जादूकला की सराहना करते हुए शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया तथा उनकी कला—यात्रा को महत्वपूर्ण बताया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …