Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल के परिसहाय के रूप में श्री सुमित मेहरड़ा ने पदभार ग्रहण किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के परिसहाय के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री सुमित मेहरड़ा ने पदभार ग्रहण किया है। श्री मेहरड़ा ने निवर्तमान परिसहाय श्री राजर्षि वर्मा के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है।
इससे पहले, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री राजर्षि वर्मा को गुरुवार को राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। राजभवन में आयोजित अनौपचारिक समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री वर्मा की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

.

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …