Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने कोटा के ऑक्सीजोन सिटी पार्क में विकास कार्यों का अवलोकन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को कोटा के झालावाड़ रोड स्थित ऑक्सीजोन सिटी पार्क का भ्रमण कर वहां करवाए गए विकास कार्यों एवं सौंदर्यीकरण का अवलोकन किया ।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में ऑक्सीजोन सिटी पार्क को अद्भुत बताते हुए कहा कि यह उद्यान न सिर्फ कोटा शहर बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी तरह का अनूठा है । उन्होंने कहा कि इस उद्यान में मनुष्य और प्रकृति के संतुलन को बहुत सुंदर और सृजनात्मक ढंग से दिखाया गया है, कोटा आने वाले पर्यटकों को एक बार तो यहां अवश्य आना चाहिए।
इस दौरान आर्किटेक्ट श्री अनूप बरतरिया, प्रशासनिक एवं यूआईटी कोटा के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …