Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने आईटी दिवस पर सम्मानित श्री सावलानी का किया अभिनंदन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में कार्यरत सूचना सहायक श्री दिनेश सावलानी को आईटी दिवस पर सम्मानित किए जाने पर उनका अभिनंदन किया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए उनकी सराहना की। राज्यपाल ने उन्हें ई-गवर्नेन्स राजस्थान अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …