राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को जगतपुरा में अरावली होम्योपैथी अस्पताल एवं रिसर्च सेन्टर का लोकार्पण किया।
राज्यपाल ने अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और अस्पताल के निदेशक डॉ. अशोक सिंह सोलंकी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मोती डूंगरी गणेश मन्दिर के महंत श्री कैलाश शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra