राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन में कन्ट्रोलर, राज्यपाल हाउसहोल्ड, राजभवन जयपुर श्री संजीव कुमार शर्मा एवं बटलर श्री जितेन्द्र सिंह चौधरी को राज्यस्तरीय योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि स्वाधीनता दिवस-2022 के अवसर पर श्री शर्मा एवं श्री चौधरी को प्रशंसनीय सेवा एवं कुशल कार्य निष्पादन के लिए राज्यस्तरीय योग्यता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra