Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल को ‘महर्षि परशुराम’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को राजभवन में डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘महर्षि परशुराम’ की प्रथम प्रति भेंट की।
श्री शर्मा ने बताया कि महर्षि परशुराम के आदर्श जीवन और चरित्र के संदर्भ में लिखी इस पुस्तक में समाज में धर्म और न्याय के संरक्षक के रूप में किए गए उनके कार्यों के बारे में शोधपरक प्रेरणास्पद जानकारी का समावेश किया गया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें पुस्तक के लिए बधाई दी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …