Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल को “द साइबेरियन स्ट्रे” की प्रथम प्रति भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को राजभवन में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत आशी गालरिया और अस्मी ढाकर ने संयुक्त रूप से लिखी अपनी पुस्तक
“द साइबेरियन स्ट्रे” की प्रथम प्रति भेंट की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने आशी और सह लेखिका की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी।
पुस्तक लेखक आशी गालरिया ने बताया कि उनकी यह पुस्तक जानवर और मनुष्य के प्रेम से जुड़ी मार्मिक कथा है। उसने बताया कि इसमें बच्चे एलन और उसके पालतू कुत्ते सफायर के रिश्तों के आलोक में कहानी के अनूठे सूत्र पिरोए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि लेखिका आशी इस समय जयश्री पेडीवाल ग्लोबल स्कूल की छात्रा है। उसने यह पुस्तक तब लिखने की पहल की थी जब वह आठवी की छात्रा थी। वह आरंभ से ही मेधावी रही है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …