Thursday , 21 May 2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस (30 मई) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि लोकतंत्र को सुदृढ़ और संपन्न करने का कार्य निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए ही होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोगों को सूचना सम्पन्न ही नहीं करती बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी करती है। उन्होंने स्वस्थ पत्रकारिता के जरिए लोकतंत्र को सशक्त करते उसमें सभी की समान भागीदारी के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …