राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखते हुए माउंट आबू के विकास के लिए प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने माउंट आबू से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में भी शुक्रवार को अधिकारियों को बुलाकर उनसे चर्चा की।
राज्यपाल ने जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल से जिले में चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न परियोजनाओं, आदिवासी क्षेत्रों के विकास आदि के बारे में चर्चा की। उन्होंने जिला कलेक्टर से माउंट आबू के पर्यटन विकास के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता से संवाद कर स्थानीय स्तर पर यातायात, कानून व्यवस्था, प्रशासन आदि के बारे में जानकारी ली।
राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समन्वय रखते हुए इस प्रकार से प्रयास किया जाए कि माउंट आबू के विकास के साथ ही यहां का पर्यावरण भी संरक्षित रहे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra