Thursday , 21 May 2026

पर्यावरण अनुकूल जीवनचर्या अपनाने का किया आह्वान राज्यपाल ने की “रन फॉर एन्वायरमेंट” की शुरुआत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर राजभवन, माउंट आबू के प्रवेशद्वार से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए आयोजित “रन फॉर एन्वायरमेंट” को हरी झंडी दिखाकर उसकी शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने, पर्यावरण अनुकूल जीवनचर्या अपनाने और कार्बन उत्सर्जन को कम से कम किए जाने का आह्वान किया।

पर्यावरण संरक्षण समिति, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित “रन फॉर एन्वायरमेंट” दौड़ में स्काउट शिविर में भाग लेने आए स्काउट्स की बड़ी संख्या के साथ ही जिला अधिकारियों, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्वंवसेवकों आदि ने भाग लिया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …