Thursday , 21 May 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पौधारोपण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को माउंट आबू राजभवन में पौधारोपण कर वन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण सप्ताह की शुरुआत की।
राज्यपाल ने आमजन को अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से माउंट आबू राजभवन परिसर में जरखंडा के पांच पौधे रोपे। इस अवसर पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण में जन भागीदारी से कार्य किए जाने पर जोर दिया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …