Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से रेडक्रॉस सोसायटी राजस्थान शाखा के चेयरमैन की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राजस्थान शाखा के चेयरमैन श्री राजेश कृष्ण बिरला ने मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान श्री बिरला ने राज्यपाल श्री मिश्र की पहल पर राजस्थान में रेडक्रॉस के विस्तार और जिलों से लेकर राज्य स्तर तक इसके पुनर्गठन के लिए उनका आभार प्रकट किया। श्री बिरला ने राज्यपाल को रेडक्रॉस सोसायटी की वर्तमान में संचालित स्वयंसेवी, राहत एवं प्रशिक्षण गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में जानकारी भी दी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …