Thursday , 21 May 2026

राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात राज्यपाल श्री मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25 हजार करोड़ की लागत से देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए शिलान्यास के अंतर्गत राजस्थान के भी 55 स्टेशन 2 हजार 908 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित हो सकेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताते हुए इसे राजस्थान के लोगों के लिए अनुपम सौगात बताया है।
श्री मिश्र ने अमृत भारत स्टेशन योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि इससे देश में रेलवे स्टेशन आधुनिक ही नहीं होंगे बल्कि वहां यात्रा सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम भारत के लिए यह ऐतिहासिक परियोजना है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …