Thursday , 21 May 2026

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में एट होम आयोजित

देश के 77वें स्वाधीनता दिवस पर मंगलवार सायं राजभवन में एट होम आयोजित किया गया, जिसमें सभी क्षेत्रों के गणमान्यजन सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उनसे मुलाकात करने वाले आगन्तुकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारीगण, सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, कुलपतिगण, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, शिक्षाविद, न्यायाधिपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …