राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (7 सितम्बर) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी से धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के जीवन दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान कृष्ण से प्राणी मात्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना भी की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra