राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र की उनसे यह शिष्टाचार भेंट थी।
श्री मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को इस दौरान अपनी हाल ही प्रकाशित पुस्तक “शिक्षा की संस्कृति” और कार्यकाल के चार वर्ष पर प्रकाशित “संविधान संस्कृति की उज्ज्वल राहें” की प्रतियां भेंट की। राष्ट्रपति ने राज्यपाल श्री मिश्र के सृजन सरोकारों की सराहना की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra