Thursday , 21 May 2026

राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर में कुलपति नियुक्त राज्यपाल श्री मिश्र ने जारी किए नियुक्ति आदेश

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर और पंडित दीनदयाल विश्वविद्यालय, सीकर में कुलपति पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
श्री मिश्र ने विश्वविद्यालयों की कुलपति खोजबीन समिति की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्तियां की हैं।
श्री मिश्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा के मानविकी और समाजशास्त्र विभाग के अधिष्ठाता प्रो. अनिल कुमार राय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर का और राजस्थान विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. अल्पना कटेजा को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। श्री मिश्र ने इनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …