Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने टीबी मुक्त भारत और रक्तदान से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन का किया आह्वान रेड क्रॉस सोसायटी की नवगठित समिति ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की नवगठित राज्य शाखा के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्री राजेश कृष्ण बिरला के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने नव गठित राज्य समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए रेड क्रॉस के जरिए पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस की जिला शाखाएं आपदा के समय ही नहीं सामान्य परिस्थितियों में भी सेवा और सहायता के लिए निरंतर तत्पर रहें। उन्होने टीबी मुक्त भारत, कैंसर, एनीमिया आदि के लिए भी रेड क्रॉस को निरंतर कार्य करने और रक्तदान से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल भी उपस्थित रहे। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, राजस्थान के अध्यक्ष श्री राजेश कृष्ण बिरला ने रेड क्रॉस की राज्य प्रबंध समिति, कार्यकारी समिति एवं वित्त समिति के गठन एवं इसके बाद रखी गयी प्राथमिकताओ की कार्यवाही विवरण से राज्यपाल श्री मिश्र को अवगत कराया। समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय खत्री और कोषाध्यक्ष श्री रमेश मूंदड़ा ने रेड क्रॉस की सामाजिक गतिविधियां और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …