Wednesday , 10 June 2026

दीप पर्व के शुभारंभ पर राज्यपाल ने राजभवन में मिठाई बांटी दीपावली रोशनी के साथ स्वच्छता को आत्मसात करने का पर्व —राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व की मिठाई एवं उपहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी से जुड़ा ही बड़ा पर्व नहीं है बल्कि यह स्वच्छता को आत्मसात करने का भी पावन पर्व है। उन्होंने दीप पर्व पर सर्व कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

श्री मिश्र ने दीप पर्व को उजास का संवाहक बताते हुए सर्वत्र समानता के भाव विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। उन्होंने दीपावली पर सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार एवं प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …