राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व दीपकों के उजास में जीवन की उत्सवधर्मिता से जुड़ा है। उन्होंने कामना की है कि रोशनी का यह त्योंहार हम सभी के जीवन में नई खुशियां लेकर आए और हमारा राष्ट्र सदा सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य से आलोकित हो।
राज्यपाल ने दीप पर्व पर कुरीतियों रूपी अंधकार को दूर कर समाज में समरसता का उजास फैलाने के संकल्प का भी आह्वान किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra