राजभवन में बुधवार को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस दौरान राजस्थान में निवास करने वाले झारखंड निवासियों से विशेष रूप से संवाद किया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि दक्षिणी बिहार के एक हिस्से के रूप में वर्ष 2000 में आज ही के दिन 15 नवंबर को झारखंड भारत का 28 वां राज्य बनाया गया। उन्होंने झारखंड को देश का महत्वपूर्ण प्रकृति प्रदेश बताते हुए स्वतंत्रता संग्राम में इस प्रदेश के जनजातीय समुदाय के रहे योगदान को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रकृति संरक्षण परंपराएं अनुकरणीय है। उन्होंने बिरसा मुंडा के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण साथ स्वाधीनता संग्राम के प्रति जागरूकता का सबसे पहले उन्होंने ही शंखनाद किया था।
पूर्व में झारखंड के राजस्थान निवासियों ने अपने प्रदेश से जुड़ाव और राजस्थान के विकास में उनके योगदान से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल उपस्थित रहे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra