Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) के अवसर पर राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व होम करने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए है।

राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस शहीदो एवं उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर हैं। उन्होंने इस अवसर पर सैनिको और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए सभी से सामर्थ्य अनुसार उदारता पूर्वक सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने सहस्त्र सेना झण्डा दिवस पर देश के सभी जवानों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और समस्त देश-प्रदेशवासियों को बधाई भी दी है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …