Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएं दी मानवाधिकार आयोग के नवनियुक्त सदस्य श्री अशोक गुप्ता ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में राज्य मानवाधिकार आयोग के नवनियुक्त सदस्य, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी श्री अशोक कुमार गुप्ता ने मुलाकात की।

राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने श्री गुप्ता को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
श्री अशोक गुप्ता ने मुलाकात के दौरान राज्यपाल श्री मिश्र को राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …