Thursday , 21 May 2026

कहा, यज्ञ जीवन और मानवता का आलोक पथ राज्यपाल ने ललिता कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार को इंदिरा नगर स्थित पुष्पांजलि परिसर में चल रहे ललिता कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ स्थल पहुंचे। उन्होंने देश भर से आए वैदिक विद्यार्थियों और संतों की उपस्थिति में राष्ट्र की उन्नति एवं गरीब कल्याण के ध्येय से आयोजित महायज्ञ में भाग लेते हुए यज्ञ की भारतीय संस्कृति को जीवन उत्कर्ष का आधार बताया।
उन्होंने कहा यज्ञ जीवन का आलोक पथ है। इससे तन, मन और जीवन ही सिद्ध नहीं होता मानवता का कल्याण होता है। श्री मिश्र ने इस दौरान श्री विद्या का विशिष्ट पूजन भी किया और उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया।
—–

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …