Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने श्री लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजभवन में पूर्व न्यायाधीश श्री प्रताप कृष्ण लोहरा को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। श्री लोहरा ने ईश्वर के नाम पर हिंदी में शपथ ली।

प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने लोकायुक्त पद पर श्री लोहरा की नियुक्ति का राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा जारी किया गया वारंट हिन्दी में पढ़कर सुनाया।

राजभवन के बैंक्वेट हाॅल में आयोजित सादा समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचंद कटारिया, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री रघु शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली, न्यायाधीशगण, पुलिस महानिदेशक श्री एम.एल. लाठर, प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण और श्री लोहरा के परिजन मौजूद थे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …