Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त श्री बैरी ओ फैरेल एओ ने गुरुवार को यहां राजभवन में मुलाकात की।
राज्यपाल श्री मिश्र और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने मुलाकात के दौरान राजस्थान में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें राजस्थान में पर्यटन से जुड़ी संभावनाओं के बारे में बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से सम्बंधित चर्चा की।
इस अवसर पर ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने प्रदेश के साथ ऑस्ट्रेलिया के पारस्परिक सम्बन्धों को और दृढ़ बनाने के प्रति मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।
राज्यपाल श्री मिश्र ने उच्यायुक्त श्री फैरेल एओ को अपनी पुस्तक ‘संविधान, संस्कृति और राष्ट्र’ के अंग्रेजी संस्करण की प्रति भेंट की। उच्चायुक्त ने राज्यपाल को ‘ऑस्ट्रेलिया इन हंड्रेड प्लेसेज’ पुस्तक भेंट की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …