राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरूवार को मुम्बई के लोखण्डवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में हरिओम फिल्म्स द्वारा युवाओं के प्रेरक युगदृष्टा सन्यासी स्वामी विवेकानंदजी पर निर्मित हो रहे ’द ग्रेट मोक स्वामी विवेकानंद’ धारावाहिक के पोस्टर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानंदजी ने अपने युग को देखा और परखा ही नहीं बल्कि उसे पहचानते हुए युवाओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर धारावाहिक निर्माण को महती बताते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। श्री मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद …
Read More »Events
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संविधान की भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेने का किया आह्वान कानपुर के 51 विद्यार्थियों ने शिक्षकों सहित संविधान उद्यान का भ्रमण किया
कानपुर के विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म काॅलेज से आए 51 विद्यार्थियों ने सोमवार को राजभवन में संविधान उद्यान का भ्रमण कर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान विद्यार्थिों को संविधान की भारतीय संस्कृति में निहित उदात्त मूल्यों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च विधान ही नहीं है बल्कि यह मानवीय अधिकारों के साथ कर्तव्यों की सीख देने वाला पवित्र ग्रंथ है। उन्होंने संविधान की भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि संविधान की मूल प्रति पर शांतिनिकेतन …
Read More »दीपावली सजावट रोशनी में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों का किया राज्यपाल ने सम्मान सार्वजनिक सरोकार रखते हुए परोपकार के कार्यों में भी निभाए सब अपनी भूमिका—राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा जयपुर व्यापार महासंघ के सहयोग से आयोजित समारोह में दीपावली पर गुलाबी नगर की रोशनी और साज—सज्जा में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बाजारों एवं प्रतिष्ठानों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दीपोत्सव रोशनी के साथ ही उत्सवधर्मिता में जीवन जीने का पर्व है। उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित हुए व्यावसायिक संस्थानों से सार्वजनिक सरोकार रखते हुए परोपकार के कार्यों में सहयोग करने का भी आह्वान किया। श्री मिश्र ने कहा कि अपने लिए सभी कार्य करते हैं परन्तु जीवन की सार्थकता इसमें …
Read More »राज्यपाल ने एशियन खेल और एशियाई पैरा खेल में भाग लेने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों को किया सम्मानित खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन करें—राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को राजभवन में एशियन खेल और एशियाई पैरा खेल 2022 में राजस्थान से भाग लेने वाले और विजेता रहे खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने बाद में खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी हौसला अफजाई करते हुए आगामी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने एशियाई खेल और पैरा खेल के शीर्ष पदक प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी खेल में देश को पदक मिलता है तो इससे खिलाड़ी का ही नहीं पूरे …
Read More »राजभवन में “जनजातीय गौरव” दिवस आयोजित हुआ जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के हों अधिकाधिक प्रयास -राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जनजातीय समुदाय को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए सभी को मिल कर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ा समाज है। राष्ट्र के लिए उनका जो योगदान रहा है, उसे बड़े स्तर पर रेखांकित करने के भी अधिकाधिक प्रयास होने चाहिए। उन्होंने आदिवासी कला, संस्कृति व शिल्प वैभव से जुड़े कार्यों और प्रकृति संरक्षण से जुड़ी उनकी परंपराओं को संरक्षित करने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाने का आह्वान किया। श्री मिश्र बुधवार को राजभवन में जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग …
Read More »राज्यपाल ने झारखंड की प्रकृति संरक्षण परंपराओं को अनुकरणीय बताया राजभवन में झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया
राजभवन में बुधवार को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस दौरान राजस्थान में निवास करने वाले झारखंड निवासियों से विशेष रूप से संवाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि दक्षिणी बिहार के एक हिस्से के रूप में वर्ष 2000 में आज ही के दिन 15 नवंबर को झारखंड भारत का 28 वां राज्य बनाया गया। उन्होंने झारखंड को देश का महत्वपूर्ण प्रकृति प्रदेश बताते हुए स्वतंत्रता संग्राम में इस प्रदेश के जनजातीय समुदाय के रहे योगदान को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रकृति संरक्षण परंपराएं अनुकरणीय है। उन्होंने …
Read More »राज्यपाल ने जस्टिस श्री मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजभवन में जस्टिस श्री ऑगस्टिन जाॅर्ज मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री मसीह ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जस्टिस श्री मसीह को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री मसीह के परिजन …
Read More »राज्यपाल ने जस्टिस श्री मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को यहां राजभवन में जस्टिस श्री पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री मिथल ने हिन्दी भाषा में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जस्टिस श्री मिथल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्द कटारिया, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री मिथल के परिजन उपस्थित रहे।
Read More »राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ में भाग लिया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी से पूछे गए प्रश्नों के आलोक में अपने आपको तैयार रखने और परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दी। श्री मिश्र ने राजभवन में ‘परीक्षा पे चर्चा’ से पूर्व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से अनौपचारिक रू-ब-रू होते हुए अपने जीवन के संस्मरण भी साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सहज संवाद करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए बहुत से सूत्र भी दिए। उन्होंने कहा …
Read More »राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में थार महोत्सव का भव्य समापन
बाड़मेर जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित थार महोत्सव का राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की गरिमामय उपस्थिति में बुधवार को राजस्थान दिवस पर समापन हुआ। महाबार के स्वर्णिम रेतीले धोरों पर गीत, संगीत और नृत्य के इस समारोह में राज्यपाल तथा राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने शिरकत कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने थारवासियों को थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी तथा राजस्थान की गौरवमयी कला एवं संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra