Thursday , 21 May 2026

Governor

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट

Kalraj Mishra met Nitin Gadkari

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री गडकरी का हिमाचल प्रदेश की पारम्परिक पगड़ी पहनाकर और शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया |

Read More »

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का 133वां स्थापना दिवस समारोह

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के 133वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मलित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा: इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1887 में हुई थी। आज उसके 133वाॅ स्थापना दिवस के अवसर पर आपने मुझे बुलाया यह मेरे लिए परम प्रसन्नता का विषय है क्योंकि तीर्थों में सर्वोत्तम माने जाने वाले तीर्थराज प्रयाग की पावन धरा क्षण-क्षण ऊर्जा प्रदान करती है। उत्तर वाहिनी पुण्य सलिला गंगा और दक्षिण वाहिनी यमुना के साथ भूतल वाहिनी सरस्वती के संगम पर स्थापित विश्वविद्यालय भारत का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय माना जाता रहा है। यहां भारत के कोने-कोने से तथा विश्व के अन्य देशों के छात्र …

Read More »

स्व.सुषमा स्वराज जी के परिजनों से भेंट 

माममहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के पति श्री स्वराज कौशल एवं पुत्री सुश्री बांसुरी स्वराज से उनके आवास पर मिल कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। माननीय राज्यपाल महोदय ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज जी के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया, और लिखा कि कल स्व.सुषमा स्वराज जी के घर पर उनके पति व पुत्री से मिला। अपना दिल्ली आवास छोड़ने से पहले व हिमाचल मे राज्यपाल की शपथ लेने से पूर्व भी उनसे मिला था तब नही सोचा था कि यह हमारी अंतिम भेंट है, उनका जाना भारतीय राजनीति के साथ मेरी भी व्यक्तिगत हानि है, प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें। …

Read More »

महामहिम राष्ट्रपति से दिल्ली में भेंट

जयपुर में 9 सितंबर 2019 को राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ लेने के उपरांत अपने प्रथम दिल्ली प्रवास पर माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद  से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। आज दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी से मिला। pic.twitter.com/JiJoyfUDVf — कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) (@KalrajMishra) September 19, 2019  

Read More »