राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तरप्रदेश के गोंडा और बलरामपुर से तीन बार सांसद रहे श्री सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
श्री मिश्र ने आज यहां जारी अपनी शोक संवेदना में कहा कि लोकप्रिय सांसद स्व. सत्यदेव सिंह ने राजनीति में आदर्श मूल्यों की स्थापना ही नहीं की बल्कि जन सेवा के भी नए प्रतिमान कायम किए। उन्होंने स्व. सिंह से अपनी निकटता का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी उदात्त दृष्टि से पार्टी और संगठन को निरन्तर ऊंचाईयां मिली। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल ने ईश्वर से स्व. सत्यदेव सिंह की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra