राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त की हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि वे कुशल जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से देश की राजनीति में अपूर्णनीय क्षति हुई है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra