Thursday , 21 May 2026

पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर शोकाभिव्यक्ति

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के देहावसान पर राजभवन में सोमवार को दो मिनट का मौन रख कर शोकाभिव्यक्ति की गई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने स्व. कल्याण सिंह के साथ बिताए समय को याद करते उन्हें भावांजलि दी।
राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी- कर्मचारियों ने भी उन्हें नमन कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …