राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर से विधायक श्री जन्मेजय सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ‘‘ श्री सिंह का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री सिंह मेरे गहरे और अभिन्न सहयोगी थे। देवरिया संसदीय क्षेत्र से जब मैं सांसद था तब देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र को स्वर्गीय जन्मेजय सिंह ने संभाल रखा था। वे बेहद मेहनती थे। ‘‘
श्री मिश्र ने कहा कि ‘‘ स्वर्गीय जन्मेजय सिंह का लोगों से जुड़ाव था। वे संवेदनशील व्यक्ति थे। देवरिया के लोगों के दुःख-दर्द के साथी जन्मेजय सिंह के निधन से हुई क्षति अपूरणीय है। ‘‘
राज्यपाल ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra