राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी श्रील् प्रभुपाद जी की 125वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष में इस्कॉन के उत्तर-पूर्व क्षेत्र प्रभारी श्री देवकीनन्दन दास ने मंगलवार को यहां राजभवन में विशेष स्मारक सिक्का भेंट किया। गत एक सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा यह विशेष स्मारक सिक्का जारी किया गया था।
इस अवसर पर इस्कॉन जयपुर परिचालन समिति के श्री सुरेश पोद्दार, श्री संजय साबू, श्री पंचरत्न दास, श्री संजय माहेश्वरी एवं जनार्दन जितेन्द्रिय दास उपस्थित रहे।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra