राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के 80वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरूवार को यहां राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।
राज्यपाल श्री मिश्र को प्रदेश के विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra